Why Nostr? What is Njump?
2024-12-12 07:12:40

विदेश | दैनिक भास्कर (RSS Feed) on Nostr: दावा- अमेरिका ने नहीं दीं ...

दावा- अमेरिका ने नहीं दीं खालिस्तानी आतंकी पन्नू की डिटेल्स:भारत ने मांगे थे फोन नंबर-बैंक डिटेल, अमेरिकी पुलिस ने कानून का हवाला दिया

अमेरिका ने खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की बैंक डिटेल और फोन नंबर की जानकारी देने से इनकार कर दिया है। इंडियन एक्सप्रेस को एक सूत्र ने बताया कि भारत की नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने अमेरिकी पुलिस से ये जानकारी मांगी थी, लेकिन कानून का हवाला देते हुए मना कर दिया गया। यह मामला 14 अगस्त 2020 में पंजाब के मोगा में जिला प्रशासन परिसर के ऊपर कथित तौर पर खालिस्तानी झंडा फहराने से जुड़ा है। स्वंतत्रता दिवस की पूर्व संध्या के मौके पर 2 लोगों ने सिक्योरिटी को तोड़कर डिप्टी कमिश्नर के ऑफिस के ऊपर खालिस्तानी झंडा फहरा दिया। इस दौरान तिरंगे का भी अपमान किया गया। यह सब CCTV में कैद हो गया। NIA को शक है कि यह पन्नू के इशारे पर किया गया था। इसके बाद 5 सितंबर 2020 को NIA ने पन्नू पर कई धाराओं में केस किया। इसके बाद भारतीय अधिकारियों ने अमेरिकी अधिकारियों से संपर्क किया। लगातार देश को तोड़ने की धमकियां दे रहा आतंकी पन्नू आतंकी पन्नू लगातार देश को तोड़ने की धमकियां दे रहा है। पन्नू ने बीते महीने पहले एयर इंडिया में सफर ना करने की बात कही। वहीं अमृतसर और चंडीगढ़ एयरपोर्ट को ब्लॉक करने के लिए भी पंजाब के युवाओं को उकसाने का प्रयास किया था। पन्नू ने कहा था- ''नवंबर में 1984 में हुए सिख दंगों की 40वीं बरसी है। 1984 में 13 हजार से अधिक सिख, महिलाओं और बच्चों को मार दिया गया। आज भी दिल्ली में विधवा कॉलोनी है। ये पूरी घटना भारतीय हुकूमत द्वारा की गई थी। विदेशों में यात्रा करने वाले लोग 1 से लेकर 19 नवंबर तक एअर इंडिया का बायकॉट करें।'' पन्नू ने पायलट्स को धमकाया कि बोर्ड पर संदिग्ध बम हो सकता है।" 2019 में सिख फॉर जस्टिस पर बैन लगाया भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने 10 जुलाई 2019 को SFJ (सिख फॉर जस्टिस) को उसकी गतिविधियों के लिए UAPA के तहत एक गैरकानूनी संगठन के रूप में प्रतिबंधित कर दिया। 1 जुलाई 2020 को पन्नू को भारत सरकार द्वारा व्यक्तिगत आतंकवादियों की सूची में शामिल किया गया। NIA ने सितंबर 2019 में पन्नू के खिलाफ पहला मामला दर्ज किया। 29 नवंबर 2022 को उसे PO घोषित किया गया। 2023 में, NIA ने अमृतसर और चंडीगढ़ में पन्नू के घर और जमीन को जब्त कर लिया। 3 फरवरी 2021 को NIA की विशेष अदालत द्वारा पन्नू के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किए गए। पन्नू पर करीब 12 केस, सोशल मीडिया पर करता है भड़काऊ बयानबाजी SFJ और पन्नू के खिलाफ भारत में 12 मामले दर्ज हो चुके हैं। इनमें पंजाब में देशद्रोह के 3 मामले भी हैं। पंजाब पुलिस द्वारा तैयार किए गए डोजियर में SFJ द्वारा कई वर्षों से सोशल मीडिया पर विभिन्न अलगाववादी पोस्ट के बारे में जानकारी दी गई थी। इनमें वह आतंकियों का समर्थन करता था। ...........................................
पन्नू से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें...
आतंकी पन्नू बोला- भारत से जान का खतरा:अमेरिका में मेरी हत्या की कोशिश हुई; 3 दिन पहले फ्लाइट्स में ब्लास्ट की धमकी दी थी सिख फॉर जस्टिस (SFJ) के आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने भारत से जान का खतरा बताया है। कनाडाई न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में उसने कहा कि अमेरिका में भारत सरकार के इशारे पर उसकी हत्या की कोशिश की गई। पूरी खबर यहां पढ़ें...

https://www.bhaskar.com/international/news/khalistani-gurpatwant-pannun-bank-details-us-police-vs-nia-punjab-flag-134108938.html
Author Public Key
npub1ag84twvf4wu7f3xxwflgaejjkf00npjngy7glx6nxrv06qjltxaqky966j