विदेश | दैनिक भास्कर (RSS Feed) on Nostr: ट्रम्प बोले- जेलेंस्की पुतिन से ...
ट्रम्प बोले- जेलेंस्की पुतिन से डील करने को तैयार रहें:यूक्रेन वॉर रोकने के लिए समझौता करना होगा, युद्ध की तबाही 100 साल में ठीक होगी
अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सोमवार को रूस-यूक्रेन से युद्ध रोकने की अपील की। उन्होंने कहा कि वे युद्ध रोकने के लिए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से बात करेंगे। मीडिया से बातचीत करते हुए ट्रम्प ने कहा कि जेलेंस्की को युद्ध को रोकने के लिए पुतिन से डील करने के लिए तैयार रहना चाहिए। युद्ध रोकने के लिए दोनों देशों को समझौता करना होगा। हालांकि ट्रम्प ने वॉर रोकने के लिए अपने प्लान की कोई डिटेल नहीं दी। ट्रंप ने कहा कि युद्ध की वजह से विवादित क्षेत्र का अधिकांश हिस्सा मलबे में तब्दील हो गया है और इसे ठीक करने में 100 साल से ज्यादा वक्त लगेगा। उन्होंने कहा कि कई शहर ऐसे हैं जहां एक भी बिल्डिंग नहीं बची है। सब तबाह हो चुका है। कई तस्वीरें अमेरिकी सिविल वॉर की याद दिलाती हैं
ट्रम्प ने कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध की कई तस्वीरें ऐसी हैं जिनमें शव बुरी हालत में पड़े हैं। इन्हें देखकर मुझे 1861-1865 तक चले अमेरिकन सिविल वॉर की भयानक तस्वीरें याद आती हैं। इससे पहले अमेरिकी चुनाव के दौरान डोनाल्ड ट्रम्प यूक्रेन को बाइडेन प्रशासन की ओर से दी जाने वाली अरबों डॉलर की मदद पर सवाल खड़े चुके हैं। बीते हफ्ते टाइम्स मैगजीन को दिए इंटरव्यू में भी ट्रम्प ने कहा था कि वे जल्द से जल्द रूस-यूक्रेन युद्ध रोकना चाहते हैं। रूस-यूक्रेन युद्ध में उत्तर कोरिया की एंट्री
इससे पहले सोमवार को यूरोपीय संघ (EU) और कई पश्चिमी देशों ने रूस-यूक्रेन युद्ध में उत्तर कोरिया के शामिल होने का आरोप लगाते हुए आलोचना की है। उन्होंने कहा कि इसके यूरोप और इंडो-पैसिफिक सुरक्षा के लिए गंभीर परिणाम होंगे। यूक्रेन में करीब ढाई साल से चल रहे युद्ध में 43 हजार से ज्यादा यूक्रेनी सैनिक मारे जा चुके हैं। जबकि 3 लाख 70 हजार यूक्रेनी लोग घायल हुए हैं। ये जानकारी जेलेंस्की ने दी है। उन्होंने दावा किया है कि युद्ध में अब तक 1 लाख 98 हजार रूसी सैनिक भी मारे जा चुके हैं, लेकिन रूस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। --------------------------------- रूस-यूक्रेन युद्ध से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें... जेलेंस्की बोले- यूक्रेन के कब्जे वाली जमीन नाटो कंट्रोल करे:इंटरव्यू में कहा- सीजफायर हो तो इस बात की भी गारंटी मिले कि पुतिन वापस नहीं आएंगे यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने एक इंटरव्यू में यूक्रेन के नियंत्रण वाले हिस्से नाटो के कंट्रोल में देने की बात की है। उनके मुताबिक, अगर नाटो इस इलाके को अपने कंट्रोल में ले लेता है तो युद्ध खत्म हो जाएगा। यहां पढ़े पूरी खबर...
https://www.bhaskar.com/international/news/russia-ukraine-war-donald-trump-vladimir-putin-zelensky-deal-134136365.htmlPublished at
2024-12-17 09:35:36Event JSON
{
"id": "016fa43837c40ad88f290a2c701a0706b60a33677dd7f600eaa17ff46a29f08f",
"pubkey": "ea0f55b989abb9e4c4c6727e8ee652b25ef98653413c8f9b5330d8fd025f59ba",
"created_at": 1734428136,
"kind": 1,
"tags": [
[
"proxy",
"https://www.bhaskar.com/rss-v1--category-1125.xml#https%3A%2F%2Fwww.bhaskar.com%2Finternational%2Fnews%2Frussia-ukraine-war-donald-trump-vladimir-putin-zelensky-deal-134136365.html",
"rss"
]
],
"content": " ट्रम्प बोले- जेलेंस्की पुतिन से डील करने को तैयार रहें:यूक्रेन वॉर रोकने के लिए समझौता करना होगा, युद्ध की तबाही 100 साल में ठीक होगी \n\n अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सोमवार को रूस-यूक्रेन से युद्ध रोकने की अपील की। उन्होंने कहा कि वे युद्ध रोकने के लिए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से बात करेंगे। मीडिया से बातचीत करते हुए ट्रम्प ने कहा कि जेलेंस्की को युद्ध को रोकने के लिए पुतिन से डील करने के लिए तैयार रहना चाहिए। युद्ध रोकने के लिए दोनों देशों को समझौता करना होगा। हालांकि ट्रम्प ने वॉर रोकने के लिए अपने प्लान की कोई डिटेल नहीं दी। ट्रंप ने कहा कि युद्ध की वजह से विवादित क्षेत्र का अधिकांश हिस्सा मलबे में तब्दील हो गया है और इसे ठीक करने में 100 साल से ज्यादा वक्त लगेगा। उन्होंने कहा कि कई शहर ऐसे हैं जहां एक भी बिल्डिंग नहीं बची है। सब तबाह हो चुका है। कई तस्वीरें अमेरिकी सिविल वॉर की याद दिलाती हैं\nट्रम्प ने कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध की कई तस्वीरें ऐसी हैं जिनमें शव बुरी हालत में पड़े हैं। इन्हें देखकर मुझे 1861-1865 तक चले अमेरिकन सिविल वॉर की भयानक तस्वीरें याद आती हैं। इससे पहले अमेरिकी चुनाव के दौरान डोनाल्ड ट्रम्प यूक्रेन को बाइडेन प्रशासन की ओर से दी जाने वाली अरबों डॉलर की मदद पर सवाल खड़े चुके हैं। बीते हफ्ते टाइम्स मैगजीन को दिए इंटरव्यू में भी ट्रम्प ने कहा था कि वे जल्द से जल्द रूस-यूक्रेन युद्ध रोकना चाहते हैं। रूस-यूक्रेन युद्ध में उत्तर कोरिया की एंट्री\nइससे पहले सोमवार को यूरोपीय संघ (EU) और कई पश्चिमी देशों ने रूस-यूक्रेन युद्ध में उत्तर कोरिया के शामिल होने का आरोप लगाते हुए आलोचना की है। उन्होंने कहा कि इसके यूरोप और इंडो-पैसिफिक सुरक्षा के लिए गंभीर परिणाम होंगे। यूक्रेन में करीब ढाई साल से चल रहे युद्ध में 43 हजार से ज्यादा यूक्रेनी सैनिक मारे जा चुके हैं। जबकि 3 लाख 70 हजार यूक्रेनी लोग घायल हुए हैं। ये जानकारी जेलेंस्की ने दी है। उन्होंने दावा किया है कि युद्ध में अब तक 1 लाख 98 हजार रूसी सैनिक भी मारे जा चुके हैं, लेकिन रूस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। --------------------------------- रूस-यूक्रेन युद्ध से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें... जेलेंस्की बोले- यूक्रेन के कब्जे वाली जमीन नाटो कंट्रोल करे:इंटरव्यू में कहा- सीजफायर हो तो इस बात की भी गारंटी मिले कि पुतिन वापस नहीं आएंगे यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने एक इंटरव्यू में यूक्रेन के नियंत्रण वाले हिस्से नाटो के कंट्रोल में देने की बात की है। उनके मुताबिक, अगर नाटो इस इलाके को अपने कंट्रोल में ले लेता है तो युद्ध खत्म हो जाएगा। यहां पढ़े पूरी खबर... \n\nhttps://www.bhaskar.com/international/news/russia-ukraine-war-donald-trump-vladimir-putin-zelensky-deal-134136365.html",
"sig": "ec62789149f4895bdb2fc2a9e3ef2bec14da8e53b223736bae2a92c6b6ff443197b92930872f5f77a164857bc94ad5fd346181c7eb4994c629beb717a55e9658"
}