Why Nostr? What is Njump?
2024-12-22 03:09:22

विदेश | दैनिक भास्कर (RSS Feed) on Nostr: जर्मनी में कार हमले में 7 भारतीय ...

जर्मनी में कार हमले में 7 भारतीय भी घायल:विदेश मंत्रालय ने हमले की निंदा की; आरोपी सऊदी का डॉक्टर, 200 लोगों को कुचला

भारत ने जर्मनी के मैगडेबर्ग शहर में शुक्रवार को क्रिसमस मार्केट पर कार हमले की कड़ी निंदा की है, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई और 200 से अधिक लोग घायल हो गए। हमले में 7 भारतीय भी घायल हुए हैं। भारतीय विदेश मंत्रालय ने घटना पर बयान जारी करते हुए दुख जताया। मंत्रालय ने अपने बयान में कहा- हम जर्मनी के मैगडेबर्ग में क्रिसमस मार्केट पर हुए इस भयानक हमले की कड़ी निंदा करते हैं। इस हमले में कई अनमोल जीवन नष्ट हो गए हैं, और कई लोग घायल हुए हैं। हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ हैं। मंत्रालय ने बताया कि भारतीय मिशन घायल हुए भारतीय नागरिकों और उनके परिवारों के साथ संपर्क में है। उन्हें हर संभव मदद मुहैया कराई जा रही है। घायल हुए 7 भारतीय नागरिकों में से 3 को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। सऊदी का आरोपी हमलावार गिरफ्तार क्रिसमस मार्केट में हमले के आरोप में सऊदी अरब के एक डॉक्टर को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी हमलावार 2006 से जर्मनी के पूर्वी राज्य सैक्सोनी-अनहाल्ट में रह रहा है। सैक्सोनी-अनहाल्ट ने आरोपी की गिरफ्तारी के बाद बताया कि, 'हमलावार ने घटना को अकेले ही अंजाम दिया है। हमले के पीछे उसका मकसद पता नहीं चल सका। क्रिसमस मार्केट पर हुए हमले से जुड़ीं तस्वीरें... मैगडेबर्ग में हर साल क्रिसमस मार्केट लगता है मैगडेबर्ग, जर्मनी के सैक्सनी-आन्हाल्ट राज्य की राजधानी है। यह शहर एल्बे नदी के किनारे स्थित है और इसकी आबादी लगभग 2.40 लाख है। यह शहर बर्लिन से लगभग डेढ़ घंटे की ड्राइव की दूरी पर स्थित है। मैगडेबर्ग में साल में एक बार क्रिसमस मार्केट लगता है और बड़ी संख्या में भीड़ होती है। हमलावर को 2016 में मिला था शरणार्थी का दर्जा द गार्जियन के मुताबिक, हमलावर का नाम तालेब है। वह एक मनोचिकित्सक है। तालेब 2006 से जर्मनी में रह रहा था, उसे 2016 में शरणार्थी का दर्जा दिया गया। वह मैगडेबर्ग शहर से करीब 40 किलोमीटर दूर बर्नबर्ग में मेडिकल प्रैक्टिस कर रहा था। उसने हमला करने से पहले एक BMW कार किराए पर ली थी। फिलहाल हमलावर का कट्टरपंथियों से किसी तरह का संबंध नहीं मिला है। 2016 में ऐसी घटना में गई थी 13 लोगों की जान यह घटना 19 दिसंबर 2016 को बर्लिन में हुई एक बड़ी आतंकी घटना की याद दिलाती है, जब एक इस्लामिक चरमपंथी ने ट्रक से क्रिसमस बाजार में भीड़ पर हमला किया था। घटना में तब 13 लोगों की मौत हो गई थी और दर्जनों लोग घायल हुए थे। उस हमलावर को कुछ दिनों बाद इटली में पुलिस एनकाउंटर में मार दिया गया था। ------------------------------- यह खबर भी पढ़ें... जर्मनी में चांसलर शोल्ज की सरकार गिरी: संसद में अविश्वास प्रस्ताव हारे, जरूरी 367 वोट नहीं मिले; 60 दिन के भीतर चुनाव होंगे जर्मनी में चांसलर ओलाफ शोल्ज के खिलाफ संसद के निचले सदन बुंडेस्टाग में अविश्वास प्रस्ताव पास हो गया है। रॉयटर्स के मुताबिक सोमवार को जर्मनी के 733 सीटों वाले निचले सदन में अविश्वास प्रस्ताव को लेकर वोटिंग की गई। इसमें 394 सदस्यों ने शोल्ज के खिलाफ वोट दिया, 207 सांसदों ने उनका समर्थन किया, जबकि 116 सदस्यों ने मतदान में भाग नहीं लिया। यहां पढ़ें पूरी खबर...

https://www.bhaskar.com/international/news/7-indians-also-injured-in-car-attack-in-germany-134163621.html
Author Public Key
npub1ag84twvf4wu7f3xxwflgaejjkf00npjngy7glx6nxrv06qjltxaqky966j