Why Nostr? What is Njump?
2024-12-13 08:56:58

विदेश | दैनिक भास्कर (RSS Feed) on Nostr: बृहस्पति के चंद्रमा पर फटा ...

बृहस्पति के चंद्रमा पर फटा ज्वालामुखी:नासा ने वीडियो जारी किया; इस पर 400 से ज्यादा सक्रिय ज्वालामुखी, ये सौरमंडल में सबसे ज्यादा

अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा ने सौरमंडल के सबसे बड़े ग्रह बृहस्पति के तीसरे सबसे बड़े चंद्रमा IO पर हुए ज्वालामुखी विस्फोट का वीडियो जारी किया है। इस वीडियो को नासा ने अपने जूनो मिशन के स्पेसक्राफ्ट से रिकॉर्ड किया है। वीडियो को स्पेस एजेंसी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। इस वीडियो में चंद्रमा IO की सतह से लावा निकलता दिख रहा है। IO को हमारे सौरमंडल का सबसे ज्यादा सक्रिय ज्वालामुखी वाला चंद्रमा माना जाता है। इसकी सतह पर 400 से ज्यादा सक्रिय ज्वालामुखी हैं, जिनमें लगातार विस्फोट होते रहते हैं और लावा निकलता है। नासा के जूनो मिशन की रिसर्च से IO पर होने वाली ज्वालामुखी गतिविधियों के 44 साल पुराने रहस्य को समझने में मदद मिली है। IO पर ज्वालामुखी विस्फोट की पहली तस्वीर 1979 में ली गई थी। यहां कई तालाब हैं जिनमें पिघला हुआ लावा मौजूद है। कितना शक्तिशाली है आईओ ? बृहस्पति के चंद्रमा IO पर फटने वाला ज्वालामुखियों का लावा, मैग्मा के सागर की जगह मैग्मा चैंबर्स से निकलता है। नेचर डॉट कॉम के मुताबिक इसकी सतह पर फटने वाले ज्वालामुखिओं की वजह से इसका आकार बदलता रहता है। IO की पहली बार खोज सन 1610 में वैज्ञानिक गैलीलियो गैलिली ने की थी। हालांकि इस पर ज्वालामुखी के सक्रिय होने के पता 1979 में वैज्ञानिक लिंडा ए. मोराबितो ने लगाया था। जूनो मिशन के प्रमुख रिसर्चर स्कॉट बोल्टन ने कहा कि लिंडा की खोज के बाद से ही वैज्ञानिकों में इस बात को लेकर जिज्ञासा थी कि IO की सतह से लावा कैसे निकल रहा है। कैसे हुआ आईओ का निरीक्षण ? नासा का वॉयजर अंतरिक्ष यान 1 ने सन 1979 में आईओ के फूटते ज्वालामुखी लावा की पहली फोटो ली। पृथ्वी के चंद्रमा की तरह समान आकार माने जाने वाले आईओ लगातार सिकुड़ता रहता है। जब ज्वालामुखी निकलता है तो आईओ चंद्रमा के भीतर तेज गर्मी पैदा होती है। इससे आईओ का आंतरिक हिस्सा पिघलता है जिससे विस्फोट होता है। 2023 के अंत और 2024 की शुरुआत में नासा के जूनो अंतरिक्ष यान ने सटीक गुरुत्वाकर्षण डेटा एकत्र करने के लिए डॉपलर माप का उपयोग किया। इससे पता चला कि आईओ के लावा फूटने से पैदा होने वाली गर्मी आईओ के रॉक इंटीरियर को पिघलाने के लिए अहम हो सकता है।

https://www.bhaskar.com/international/news/volcano-erupts-on-jupiters-io-moon-nasa-released-the-video-134114706.html
Author Public Key
npub1ag84twvf4wu7f3xxwflgaejjkf00npjngy7glx6nxrv06qjltxaqky966j